{"_id":"65244809a28fdc5b9f04e4b6","slug":"if-we-get-rs-22-crore-then-the-condition-of-70-roads-will-go-away-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-7395-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 22 करोड़ मिले तो दूर हो 70 सड़कों की बदहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 22 करोड़ मिले तो दूर हो 70 सड़कों की बदहाली
विज्ञापन
- 40 लाख से अधिक लागत वाली नौ व कम लागत वाली 31 सड़कों की दशा सुधारने की दिशा में हो रही पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 70 सड़कों की बदहाली को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग को धन की दरकार है। धन मिल जाए तो न सिर्फ सड़कों की मरम्मत में तेजी आ जाएगी, बल्कि बदहाल मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।
सदर, सिसवा व पनियरा के बदहाल सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड तथा फरेंदा व नौतनवां के बदहाल सड़कों का निर्माण निर्माण खंड की ओर से कराया जाना है। प्रांतीय खंड की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त रेहाव संपर्क मार्ग को 750 मीटर, जीएम मार्ग से बरवां विद्यापति तक 500 मीटर व रानीपुर मझौवा लक्ष्मीपुर संपर्क मार्ग को 455 मीटर सड़क बनेगी। सिसवा विधानसभा के रेंगहिया से अमड़ी संपर्क मार्ग को 800 मीटर तथा पनियरा विधानसभा के घुघली- शिकारपुर से बांसपार-शीतलापुर मार्ग को 950 मीटर व मंसूरगंज संपर्क मार्ग के आबादी भाग में 710 मीटर बदहाल सड़कों की स्थिति को सुधारा जाएगा।
इसी प्रकार निर्माण खंड की ओर से फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में बड़हरा मग्घूजोत चौराहा से शिकारगढ़ टोला तक निर्माण कार्य एवं नौतनवां विधानसभा के बरगदवां इंटर कॉंलेज से नेपाल सीमा संपर्क मार्ग को 1.530 मीटर व सीएसएनटीएन से सेवतरी मार्ग पर कुल तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। कुल 13 किलोमीटर से अधिक सड़क बनाने मेंं विभाग की ओर से सात करोड़ 92 लाख व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
40 लाख से कम लागत वाली बनेगी 61 सड़क
विभाग की ओर से 40 लाख से कम लागत वाली 61 सड़कों की भी बदहाली दूर करने के लिए 14 करोड़ 16 लाख की आवश्यकता है। धन मिल जाए तो प्रांतीय खंड की ओर से दो करोड़ 71 लाख से सदर के 14 सड़कों की, दो करोड़ 42 लाख से सिसवा की 12 सड़कों व दो करोड़ 83 लाख से पनियरा की 11 सड़कों की बदहाली दूर होगी। वहीं निर्माण खंड की ओर दो करोड़ 59 लाख से फरेंदा की 11 सड़कों व तीन करोड़ 59 लाख से नौतनवां विधानसभा की 13 सड़कों की बदहाली को दूर किया जाएगा। पांचों विधानसभा में लगभग 64 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी।
-- -- -- --
सड़क खराब होने से बढ़ती है मुश्किल
सदर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 730 से अमरूतियां जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर है। ऐसे मेें इस रास्ते आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मार्ग से गुजरने वाले पवन कुमार ने कहा कि लंबे समय से सड़क खराब है, इसकी दशा सुधर जाएगी तो काफी सहूलियत होगी।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लोक निर्माण विभाग की ओर से चिह्नित 70 सड़कों की बदहाली को दूर करने के लिए 22 करोड़ की दरकार है। धन मिल जाए तो कुल लगभग 78 किलोमीटर सड़क बनेगी।
-गंगासागर यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 70 सड़कों की बदहाली को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग को धन की दरकार है। धन मिल जाए तो न सिर्फ सड़कों की मरम्मत में तेजी आ जाएगी, बल्कि बदहाल मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।
सदर, सिसवा व पनियरा के बदहाल सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड तथा फरेंदा व नौतनवां के बदहाल सड़कों का निर्माण निर्माण खंड की ओर से कराया जाना है। प्रांतीय खंड की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त रेहाव संपर्क मार्ग को 750 मीटर, जीएम मार्ग से बरवां विद्यापति तक 500 मीटर व रानीपुर मझौवा लक्ष्मीपुर संपर्क मार्ग को 455 मीटर सड़क बनेगी। सिसवा विधानसभा के रेंगहिया से अमड़ी संपर्क मार्ग को 800 मीटर तथा पनियरा विधानसभा के घुघली- शिकारपुर से बांसपार-शीतलापुर मार्ग को 950 मीटर व मंसूरगंज संपर्क मार्ग के आबादी भाग में 710 मीटर बदहाल सड़कों की स्थिति को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार निर्माण खंड की ओर से फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में बड़हरा मग्घूजोत चौराहा से शिकारगढ़ टोला तक निर्माण कार्य एवं नौतनवां विधानसभा के बरगदवां इंटर कॉंलेज से नेपाल सीमा संपर्क मार्ग को 1.530 मीटर व सीएसएनटीएन से सेवतरी मार्ग पर कुल तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। कुल 13 किलोमीटर से अधिक सड़क बनाने मेंं विभाग की ओर से सात करोड़ 92 लाख व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
40 लाख से कम लागत वाली बनेगी 61 सड़क
विभाग की ओर से 40 लाख से कम लागत वाली 61 सड़कों की भी बदहाली दूर करने के लिए 14 करोड़ 16 लाख की आवश्यकता है। धन मिल जाए तो प्रांतीय खंड की ओर से दो करोड़ 71 लाख से सदर के 14 सड़कों की, दो करोड़ 42 लाख से सिसवा की 12 सड़कों व दो करोड़ 83 लाख से पनियरा की 11 सड़कों की बदहाली दूर होगी। वहीं निर्माण खंड की ओर दो करोड़ 59 लाख से फरेंदा की 11 सड़कों व तीन करोड़ 59 लाख से नौतनवां विधानसभा की 13 सड़कों की बदहाली को दूर किया जाएगा। पांचों विधानसभा में लगभग 64 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी।
सड़क खराब होने से बढ़ती है मुश्किल
सदर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 730 से अमरूतियां जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर है। ऐसे मेें इस रास्ते आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मार्ग से गुजरने वाले पवन कुमार ने कहा कि लंबे समय से सड़क खराब है, इसकी दशा सुधर जाएगी तो काफी सहूलियत होगी।