फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If children are suffering from frequent cough and cold, then get them checked for asthma.

Maharajganj News: बच्चों को बार-बार हो रही खांसी-जुकाम तो कराएं अस्थमा की जांच

Thu, 07 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
If children are suffering from frequent cough and cold, then get them checked for asthma.
जिला अस्पताल में बच्चे की जांच करते डॉक्टर।
महराजगंज। बच्चे की नाक बहती है, खांसी-जुकाम बार-बार होता है। सांस लेने में तकलीफ या सीने से घर्र-घर्र की आवाज आती है तो ये अस्थमा के लक्षण हैं। इसे नजरअंदाज न करें, डॉक्टर को दिखाकर जांच करा लें। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में इन दिनों 10-12 फीसदी बच्चों में अस्थमा मिल रहा है। शुरुआती में लक्षण दिखने पर इलाज से ये मर्ज काफी हद तक ठीक हो सकता है। अगर इलाज में देरी की हुई तो बच्चा गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है। उसे अस्थमा का अटैक भी आ सकता है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि ओपीडी में करीब 10 फीसदी बच्चे इस समस्या से पीड़ित आ रहे हैं। अस्थमा अनुवांशिक बीमारी होती है। बच्चों में इसके लक्षण दो साल से मिलने शुरू हो जाते हैं। कुछ में ये बीमारी किशोरावस्था के दौरान सामने आती है। उन्होंने बताया कि अगर बच्चे को 10 दिन तक खांसी-जुकाम रहता है और दवा खिलाने के बाद भी ठीक नहीं होता है तो अस्थमा की जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

इलाज न कराने पर बच्चे को आगे चलकर अस्थमा का अटैक पड़ना शुरू हो सकता है। समय पर इलाज नहीं किया तो बीमारी लाइलाज हो जाती है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में हर महीने 200 से 250 अस्थमा के नए मरीज दिखाने के लिए आते हैं। अस्थमा के इलाज में दवाओं से ज्यादा कारगर इन्हेलर होता है। इन्हेलर को लेकर लोगों में भ्रम रहता है कि इसका उपयोग करने से आदत पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में अस्थमा के लक्षण
-बच्चे को मुख्यतौर पर रात में खांसी होना

-सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आना

-बच्चे की छाती में जकड़न होना

-जल्दी थकना और कमजोरी महसूस होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed