फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If a roadways driver is found drunk three times, his salary will be deducted.

Maharajganj News: रोडवेज चालक तीन बार नशे में मिले तो कटेगा वेतन

Tue, 07 Oct 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
If a roadways driver is found drunk three times, his salary will be deducted.
महराजगंज। रोडवेज बसों का संचालन करते समय चालक अगर नशे में मिले तो उनका एक दिन का वेतन कटेगा। वहीं माह में तीन बार चालक नशे में मिले तो उनका एक माह का वेतन काट लिया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में यात्रियों की सुविधा, सहूलियत और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम हैं, बावजूद संविदा चालक वाहन चलाते वक्त शराब का सेवन कर लेते हैं। बीते शुक्रवार रोडवेज बसों में सीटबेल्ट उपयोग जांच के दौरान यातायात पुलिस को दो चालक नशे में मिले। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने 20 हजार का चालान कर एआरएम को जानकारी दी। जिसके बाद एआरएम ने डिपो के सभी चालकों के लिए निर्देश जारी किए हैं। एआरएम, महराजगंज, सर्वजीत वर्मा ने बताया कि रोडवेज की बसों में यात्री सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा करते हैं। अगर शराब के नशे में रोडवेज चलाई जा रही तो यह यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। ऐसे चालकों को अब वेतन कटौती की कार्रवाई झेलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed