फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband reached police station due to fear of wife in maharajganj

जान को खतरा: पत्नी के डर से थाने पहुंचा पति, बोला- साहब बचा लीजिए; वो प्रेमी के साथ मिल करा देगी हत्या

Mon, 28 Aug 2023 05:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Aug 2023 05:12 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस से बताया है कि पत्नी का अवैध संबंध बगल के गांव के रहने वाले एक सफाई कर्मी से है। उक्त सफाई कर्मी कई दिनों से घर आकर पत्नी के साथ रहता था। पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ विरोध किया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Husband reached police station due to fear of wife in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने प्रेमी सफाई कर्मी के साथ घर के अंदर आपत्तिजनक हालत में थी। इसी बीच उसका पति पहुंचा। पति घर के अंदर कमरे में आपत्तिजनक हालात देखकर सन्न गया।

विज्ञापन


पत्नी के इस कारनामे का पति ने विरोध किया तो उसकी प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पिटाई कर दी। पति को जान से मरवाने की धमकी देते हुए घर से निकाल दी। इस मामले में पीड़ित पति ने पुलिस से शिकायत कर कहा है कि साहब बचा लीजिए....पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करा देगी।
विज्ञापन

 
पीड़ित ने पुलिस से बताया है कि पत्नी का अवैध संबंध बगल के गांव के रहने वाले एक सफाई कर्मी से है। उक्त सफाई कर्मी कई दिनों से घर आकर पत्नी के साथ रहता था। पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ विरोध किया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सिसवा कस्बे में विधायक की गुमशुदगी का पोस्टर चस्पा, थाने में दी गई तहरीर


 

इतना ही पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर जान से मरवाने की धमकी देते हुए घर से निकाल दी। ऐसे में वह पत्नी और उसके प्रेमी की धमकी से काफी डर लग रहा है। निचलौल थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed