फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband creates ruckus after seeing his wife riding her lover's bike

Maharajganj News: प्रेमी की बाइक पर पत्नी को जाते देख पति ने किया हंगामा

Sat, 07 Mar 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Husband creates ruckus after seeing his wife riding her lover's bike
हंगामे से ठूठीबारी तिराहे की सड़क पर लगा जाम
विज्ञापन



ठूठीबारी। पत्नी को प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर जाते हुए देखकर पति आग बबूला हो गया। बाइक का पीछा करते हुए पति ने ठूठीबारी मेन तिराहे पर प्रेमी की बाइक रोकी तो हंगामा खड़ा हो गया। इस पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पति की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस पति-पत्नी और प्रेमी को साथ थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार, महिला सिंदुरिया की रहने वाली है। वह अपने प्रेमी के साथ सिंदुरिया से हरदीडाली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को देख उनका पीछा करना शुरू किया और ठूठीबारी मेन तिराहे पर प्रेमी की बाइक रोक ली। इसको लेकर पति और पत्नी के बीच कहासुनी के बाद हंगामा खड़ा हो गया। यह देख राहगीरों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

मामला बिगड़ते देख पति ने तुरंत डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके प्रेमी को थाने ले गई। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि महिला व उसका प्रेमी दोनों विवाहित हैं। महिला के मायके वालों तथा प्रेमी की पत्नी और घरवालों को बुलाया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed