फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hurt by the teasing of children playing with her, the girl committed suicide

Maharajganj News: साथ खेल रहे बच्चों के चिढ़ाने से आहत बच्ची ने कर ली खुदकुशी

Sun, 30 Mar 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 30 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the teasing of children playing with her, the girl committed suicide
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा खास गांव में बालिका खेलने के दौरान नाराज हो गई। आहत होकर कमरे में चली गई। वहां दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बड़हरा खास निवासी आसमां (10) शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। आस पास के तमाम बच्चे साथ में खेल रहे थे। इस बीच बच्चों ने खेल खेल में नोकझोंक शुरू कर दी। लोगों के मुताबिक कुछ बच्चों ने उसे चिढ़ा दिया। इससे वह आहत होकर घर चली गई। कमरे में जाकर दुपट्टे का फंदा लगाकर कुंडी से लटक कर जान दे दी। परिजन उसे बुला रहे थे, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। तब खिड़की के रास्ते देखा गया की वह फंदे से लटक रही थी। इसके बाद बाबा निजामुद्दीन और चाचा अजमल दरवाजे को तोड़ कर आसमां को नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसमां के तीन भाई हैं।
विज्ञापन

उसके पिता फैसल कुवैत में रहकर काम करते हैं। वह 25 मार्च को कुवैत गए हैं। माता जेबुन निशा घर पर रहती हैं। सभी का रो-रोकर उनका बुरा हो गया है। उन्होंने बताया कि बेटी बाहर खेल रही थी। घर में आई तो किसी को कुछ बताई नहीं। कुछ देर तक उसकी आवाज नहीं सुनी तो बुलाते हुए कमरे की ओर गई। कई बार बुलाने पर आवाज नहीं आई। खेलने के दौरान न जाने क्या हुआ। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। वह पढ़ने में ठीक थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed