{"_id":"5b883f1442c79217f35da7bd","slug":"hunger-strike-for-election-of-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए आमरण अनशन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव के लिए आमरण अनशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्र नेताओं ने आमरण अनशन शुरू किया है। आंदोलनकारियों ने कॉलेज प्रशासन से छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित नहीं की गई आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग के समर्थन में छात्र नेता त्रिभवुन वर्मा, मंदीप पटेल, आलोक रंजन दूबे, नीरज अग्रहरि आमरण अनशन पर बैठे हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को मांगों के समर्थन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद सिंह, कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता, शचिंद्र नाथ द्विवेदी, संजय आदि अनशनस्थल पर पहुंचे। उधर, अनशन पर बैठे छात्रनेताओं के स्वास्थ्य की जांच करने जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर एवी त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं की हालत ठीक है। छात्र नेता त्रिभुवन वर्मा ने आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव में बेवजह रोकवा दिया गया है। जिला प्रशासन को जांच के बाद कोई कदम उठाना चाहिए। कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसके बाद भी चुनाव रोक दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रसंघ चुनाव की जल्द घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान अविनाश कुमर, राम मिलन, रेनू गुप्ता, दीपक द्विवेदी, सूरज गुप्ता, भानू प्रताप तिवारी, शिरोमणि दूबे, अनुभव पांडेय आदि मौजूद रहे।