फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   hospital sealed after people protest

लोगों के धरने के बाद निजी अस्पताल सील, संचालक पर मुकदमा दर्ज

Sat, 29 Aug 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
hospital sealed after people protest
निचलौल में अस्पताल के गेट पर धरना पर बैठे लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
लोगों के धरने के बाद निजी अस्पताल सील, संचालक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

निचलौल। नगर के एक निजी अस्पताल के गेट पर शनिवार की सुबह करीब सात बजे कांग्रेस एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर वे अस्पताल गेट पर अड़े रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे सीओ के के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मामले में अस्पताल को सील करके उसके संचालक व अज्ञात डॉक्टर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड हरिश्चंद्र जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के धमउर मटरा निवासी विजय भारती की पत्नी पूजा (24) का प्रसव के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। महिला की एक दिन बाद मौत हो गई। उसके बाद अस्पताल के कर्मियों ने पीड़ित परिवारों से शाम तक समझौता करने की कोशिश की। बात नहीं बनी।
विज्ञापन

वही मृत महिला के परिवार के लोगों ने शव को अस्पताल के गेट पर रखकर कार्रवाई की मांग करने लगे। 12 घंटों तक उनकी सुधि लेने के लिए कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। उसकी सूचना मिलते ही पीड़ितों परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने कहा कि जिला मुख्यालय से काफी दूर सीमावर्ती क्षेत्र में दर्जनों निजी अस्पतालों का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। निजी अस्पताल के संचालक मरीजों के परिजनों से मनमानी रकम वसूली कर उनकी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस दौरान विनोद यादव, रेनू गुप्ता जहीर खान, इनायत खान, विनोद कुशवाहा, जनार्दन गुप्ता, प्रमोद पांडेय, आनंद कनौजिया, महेश कसौधन आदि मौजूद रहें।
निचलौल थाने के इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान हुई महिला के मौत के मामले में विजय कुमार भारती की तहरीर पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही शिवम हॉस्पिटल के संचालक कर्मबीर प्रताप सिंह व अज्ञात डॉक्टर पर इंडियन मेडिकल एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी ओर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि नगर के शिवम हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत के मामले में जांच के बाद उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed