फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Highway construction...800 shops will be saved from destruction

Maharajganj News: हाईवे निर्माण...उजड़ने से बच जाएंगी 800 दुकानें

Wed, 13 Nov 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 13 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Highway construction...800 shops will be saved from destruction
महराजगंज। महराजगंज शहर से ठूठीबारी बॉर्डर तक हाईवे निर्माण की राह आसान हो रही है। शहर में अब कम दुकानें टूटेंगी और लोगों को नुकसान भी कम होगा। क्योंकि, शहर के अंदर दोनों तरफ अब 10-10 मीटर चौड़ी सड़क ही बनाई जाएगी। बाहर बाईपास बनाने के लिए डीपीआर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जब सड़क की चौड़ाई अधिक थी, तो शहर में करीब 800 दुकानें इसकी जद में आ रहीं थीं। अब चौड़ाई कम होने से दुकानें सुरक्षित हो जाएंगी। व्यापारियों ने इससे काफी राहत महसूस की है।
विज्ञापन

शहर में सक्सेना चौक से नेपाल बाॅर्डर ठूठीबारी तक हाईवे निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जमीनों का अधिग्रहण हो चुका है। शहर में सड़क की चौड़ाई 16-16 मीटर दोनों तरह करने के लिए चिह्नांकन हुआ था, इसे लेकर शहर के व्यापारी परेशान हो गए थे। फरियाद लेकर व्यापारी सीएम के पास पहुंचे और अपनी पीड़ा सुनाई। व्यापारी का कहना है कि सड़क की चौड़ाई कम कर दी गई है। शहर के अंदर की सड़क अब दोनों तरफ 10-10 मीटर ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि बाइपास के लिए भी डीपीआर बन रहा है। ऐसे में शहर में सड़क चौड़ी होने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। सक्सेना चौक से आगे बढ़ने पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने व्यापारी ने चिह्नित स्थान को दिखाया। उन्होंने बताया कि दूसरी बार सड़क चौड़ाई की पैमाइश हो चुकी है। अब तो शहर उजड़ने से बच जाएगा। अगर सड़क चौड़ी होती तो कालेज रोड पर करीब दो किमी के दायरे में ज्यादातर दुकानें उजड़ जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed