फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Highway construction: Overbridge in final stage, travel will be easier

हाईवे निर्माण : ओवरब्रिज अंतिम चरण में, सफर होगा आसान

Sun, 16 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Highway construction: Overbridge in final stage, travel will be easier
फरेंदा। गोरखपुर- सोनौली बार्डर तक हाईवे निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा हैं। निर्माण कार्य होने से लोगों को दुश्वारियां भी झेलनी पड़ रही हैं। कुछ दिनों में राहगीरों को सुखद यात्रा करने को मिलेगा। विभागीय अधिकारी कार्य को पूरा कराने को लेकर कड़ी मशक्कत भी कर रहे हैं। हाईवे निर्माण में कई जगहों पर अंडर पास भी बनने हैं, जो लगभग बन कर तैयार भी हाे गए हैं। अंडर पास बनने के बाद मिट्टी भराई का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है। जिसके जल्द ही पूरा होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

फरेंदा से लेकर सोनौली तक अधिकांश ओवरब्रिज बन कर तैयार हैं। फरेंदा बाईपास, महदेवा बुुजुर्ग, भैया फरेंदा, मनिकौरा, रानीपुर, पुरंदरपुर, ललाइन पैसिया, एकसड़वा, संपतिहा, नौतनवा सहित अन्य जगहों पर अंडरपास बनाने का कार्य पूरा हो गया है। उसमें अब अगल बगल की दीवार खड़ी कर उसमें मिट्टी भराई का कार्य हो रहा हैं। होली त्योहार में कर्मचारियों की छुट्टी के कारण कार्य में शिथिलता आई है। अंडरपास के किनारे रहने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लेजार महदेवा निवासी सच्चिदानंद ने बताया कि अंडरपास के किनारे उड़ती धूल के कारण राहगीरों के साथ वहां निवास करने वाले लोगों को समस्या हो रही है। गर्मी के मौसम में तेज पछुआ हवा भी चल रही है, जिसके कारण दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर अड्डा बाजार निवासी संतोष कुमार ने बताया कि अंडरपास व ओवरब्रिज का काम पूरा होने के बाद सफर आसान हो जाएगा। जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक दिक्कत हो रही है। महदेवा के सुरेंद्र ने बताया कि ओवरब्रिज बनाने का काम तो पूरा दिख रहा हैं लेकिन मिट्टी भराई का कार्य पूरा होने में अधिक समय लगेगा। समय से काम नहीं हुआ तो बरसात का समय आ जाएगा। इससे लोगों को परेशानी होगी। मिट्टी भराई करके जल्दी आवागमन की शुरुआत हो जानी चाहिए, ताकि नेपाल तक जाने वाले लोगों को समस्या न हो। परसाबेनी के राजू ने कहा कि अंडर पास निर्माण होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ओवरब्रिज बनने के बाद बड़ी गाड़ियां ऊपर से चली जाएंगी। नीचे से आने जाने वाले लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। जबकि विभागीय अधिकारियों का कहना हैं कि बरसात के पहले ही ओवरब्रिज से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
एनएचआई के सहायक अभियंता शांभवी तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण तेजी से हो रहा है। अगर कहीं समस्या हो रही है तो उसका समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed