फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High risk pregnant women will get better facilities in CHC

Maharajganj News: सीएचसी में हाई रिस्क गर्भवती को मिलेगी की बेहतर सुविधा

Sun, 07 Sep 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
High risk pregnant women will get better facilities in CHC
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था के तहत गर्भवती को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं के दौरान स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

साथ ही प्राथमिकता के आधार पर गर्भवती को खून चढ़ाने, निशुल्क दवाएं और तुरंत जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद गर्भवती को मेडिकल कॉलेज या अन्य अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत बहुत कम पड़ेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीएचसी पर अभी तक खून की कमी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या अन्य जटिलताओं की परेशानियों से ग्रस्त गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। इसके कारण समय व संसाधनों की बर्बादी के साथ-साथ मरीज और तीमारदारों को बहुत दिक्कत होती है। सीएचसी पर ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती को इलाज की बेहतर सुविधा मिलने से मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही हाई रिस्क वाली गर्भवती के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों और व अन्य चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जांच की जाएगी और गर्भावस्था की पहचान करने पर जोर दिया जाएगा। अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed