फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High alert on the border, yet smuggling of fertilizers is in full swing

Maharajganj News: बाॅर्डर पर हाई अलर्ट, फिर भी खाद की तस्करी जोरों पर

Wed, 28 May 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 28 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
High alert on the border, yet smuggling of fertilizers is in full swing
सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहा खाद की तस्करी।
ठूठीबारी। बॉर्डर पर हाई अलर्ट के बावजूद तस्कर खाद की तस्करी बड़े पैमाने पर करने में जुटे हैं। खरीफ सीजन में खेतीबारी का जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है। तस्करों ने खाद के दुकानदारों से सांठगांठ कर अपनी गतिविधियां तेज कर दी है।
विज्ञापन

भारतीय सीमा से खाद नेपाल ले जाकर दो गुने दाम में बेचकर तस्कर मालामाल हो रहे हैं। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र की लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी के पीछे बंधा, चालीस कड़िया, राजाबारी, टडहवा, मरचहवा तथा बरगदवा थाना क्षेत्र के पडियाताल, पिपरा, अशोकवा, चकरार इत्यादि क्षेत्रों से खाद की तस्करी जोरों पर हो रही है।
विज्ञापन

इन दिनों खाद तस्करों के लिए यह क्षेत्र सेफ जोन बना हुआ है। क्षेत्र के रामकेवल गुप्ता, धनंजय सिंह, सुखलाल यादव, रामवृक्ष भारती, रामराज साहनी, सूर्यभान यादव, मनोज विश्वकर्मा, ठगई, जीतई प्रसाद चौधरी आदि ने बताया कि पर्याप्त खाद की आपूर्ति जिले में होती है, फिर भी क्षेत्र के किसान खाद से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह यह है कि तस्कर खाद दुकानदारों से सांठगांठ कर किसानों के हक की खाद नेपाल ले जाकर दोगुने दाम पर बेच देते हैं। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा के अनुसार, खाद तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम सतर्क है। खाद के साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed