{"_id":"69962851060529cf9603a012","slug":"hi-tech-park-to-be-built-in-nautanwaland-marked-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-171868-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौतनवा में बनेगा हाईटेक पार्क...जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौतनवा में बनेगा हाईटेक पार्क...जमीन चिह्नित
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के लोगों के लिए खुशखबरी है। कस्बे में जल्द एक हाईटेक पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। बुधवार को नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एवं अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने तहसील के पीछे एक जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
यदि सबकुछ ठीक रहा तो यहां पर जल्द ही 56 लाख रुपये की लागत से हाईटेक पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पार्क में कई तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि लोग शांतिपूर्ण माहौल में सुबह और शाम का समय ताजी हवा के बीच व्यतीत कर स्वास्थ्य लाभ ले सकें इसके लिए कुछ दिनों पूर्व ही एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन
प्रस्ताव के अनुसार ओपन जिम, लाइटिंग, बेंच, पथ प्रकाश, पाथ वे समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से लैस कर पार्क को हाईटेक बनाया जाएगा ताकि पार्क में आने वालों को सुखद अनुभूति का एहसास हो सके।
उन्होंने बताया कि एसडीएम नवीन प्रसाद के दिशा निर्देश पर तहसील के पीछे एक जमीन चिह्नित की गई है। जमीन को चिह्नित कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
रिपोर्ट को शासन की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा। स्थानीय लोग लंबे समय से एक पार्क की उम्मीद लगाए बैठे थे। प्रशासन की इस पहले से लोगों को बेहतर सुविधा की उम्मीद जगी है।