फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Heat like Jeth in Saavan, people are longing for rain

Maharajganj News: सावन में जेठ जैसी गर्मी, बारिश के तरस रहे लोग

Tue, 30 Jul 2024 05:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 30 Jul 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Heat like Jeth in Saavan, people are longing for rain
महराजगंज। सावन में जेठ जैसी गर्मी पड़ रही है। दिनभर तेज धूप निकलने से दिन ही नहीं रात का तापमान भी बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। मंगलवार अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा लेकिन धूप से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास है, जिससे उमस से लोग बेहाल हो जा रहे हैं। एक ओर जहां देश के कई हिस्सों में बाढ़ और बारिश से तबाही मची है, वहीं जिले में लोग बारिश की एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

सावन माह के आठ दिन बीतने के बाद भी बारिश नहीं हुई है। इससे उमस और गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। पंखे, कूलर गर्मी से राहत दिला पाने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। पसीना से लोग तरबतर हो जा रहे हैं। स्कूल आने-जाने में बच्चों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल छाने से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन बादल छंटते ही तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। बारिश न होने से सबसे ज्यादा चिंता किसानों की बढ़ी हुई है। धान के किसानों को बारिश का ही सहारा है। ऐसे में वर्षा न होने के कारण किसानों को निजी संयंत्रों के सहारे खेतों में पानी भरना पड़ रहा है।

पशुपतिनाथ ने कहा कि सावन में इस तरह की गर्मी नहीं पड़ती थी, लेकिन इस बार जैसे भगवान शिव नाराज हैं। गर्मी के कारण व बारिश न होने से सभी व्याकुल हैं। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मानसून के रुख मोड़ लेने के कारण जिले में बारिश नहीं हो रही है। हालांकि आगामी दो दिन जिले में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed