फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Heat during the day and a slight chill in the evening as the day progresses

Maharajganj News: दिन में गर्मी तो दिन ढलते ही शाम को हल्की ठंड की आहट

Mon, 30 Oct 2023 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Heat during the day and a slight chill in the evening as the day progresses
रविवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दिन में गर्मी तो दिन ढलते ही शाम को हल्की ठंड की आहट होने लगती है। इसके कारण शहर के लोगों की सेहत पर भी प्रभाव पड़ रहा है। बदलते मौसम के साथ-साथ अब अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की तादाद में भी इजाफा हो रहा है।
रविवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रहेगा। हवा की गति 3 से 10 प्रति घंटे की रहेगी। हवा का रुख बदलने पर अब तापमान में गिरावट आने का क्रम शुरू हो गया है। सुबह-शाम ठंड असर का दिखाई देने लगा है। दिन में धूप निकलने पर ठंड का असर कम हो रहा है। लेकिन शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं चिकित्सकों के अनुसार सुबह शाम ठंड से बचाव करने की जरूरत है।
विज्ञापन

---------------
बदलते मौसम के साथ लोगों को अपने खानपान और नियमित दिनचर्या में बदलाव करना बेहद जरूरी है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। खासकर ज्यादा ठंडे पानी के सेवन से बचें और सोते समय एयर कंडीशनर का भी कम ही प्रयोग करे तो स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा। आसपास ज्यादा समय तक पानी न रहने दें। सेहत में हल्का बदलाव होने पर चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एवी त्रिपाठी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed