फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health Fair: Patients suffering from cold and fever got treatment

आरोग्य मेला: सर्दी-जुकाम व बुखार से परेशान मरीजों ने कराया इलाज

Mon, 01 Dec 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: Patients suffering from cold and fever got treatment
पीएचसी नौसागर में सीएचसी अधीक्षक धानी डॉ. प्रकाश चौधरी मरीजों का इलाज करते मिले।
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में बड़ी संख्या में मरीज मौसमी बीमारियों का इलाज कराने पहुंचे। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, दाद-खुजली, बदन दर्द और आंखों में जलन जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11:05 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुई पर डॉ. एसरार अहमद मरीजों का इलाज करते मिले। मनोज ने बताया कि उन्हें सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी की समस्या है। डॉक्टर ने आवश्यक दवाएं दीं और ठंड से बचाव के उपाय बताए। सुनीता देवी ने बताया कि उन्हें खुजली की परेशानी है। कई दिनों से समस्या बढ़ रही थी।
विज्ञापन

डॉक्टर ने एंटीबायोटिक दवाएं और लगाने के लिए क्रीम दिया है। दोपहर 12:39 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूलमनहां में डॉ. महबूब आलम मरीजों को उपचार करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज महेंद्र ने बताया कि उन्हें शरीर में दर्द की समस्या है। डॉक्टर ने आवश्यक जांच के बाद दवाएं दीं और सावधानियां बरतने की सलाह दी। बबिता ने बताया कि उन्हें लंबे समय से दाद की समस्या है। बृजमनगंज बाजार समेत कई जगहों पर इलाज करा चुकी थीं, लेकिन आराम नहीं मिला। यहां मेले में डॉक्टर ने उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं और क्रीम दीं।
दोपहर 1:15 बजे पीएचसी नौसागर में सीएचसी धानी के अधीक्षक डॉ. प्रकाश चौधरी मरीजों का इलाज करते मिले। बबलू ने बताया कि ठंड के कारण हाथ-पैर में दर्द की समस्या बनी रहती है। डॉक्टर ने दवाएं और आवश्यक सुझाव दिए।

सुशीला देवी ने बताया कि उन्हें दोनों आंखों में जलन और पानी आने की समस्या है। कई जगह इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिली। आरोग्य मेले में डॉक्टर ने दवाएं दीं और धूल से बचाव की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed