फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   health doot appoitment in school

परिषदीय विद्यालयों में नामित होंगे 3390 स्वास्थ्य दूत

Fri, 01 Jan 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
health doot appoitment in school
परिषदीय विद्यालयों में नामित होंगे 3390 स्वास्थ्य दूत
विज्ञापन

- 45 वर्ष से कम उम्र के शिक्षकों को स्वास्थ्य दूत बनाने को लेकर शुरू हुई कवायद
विज्ञान व शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों को वरीयता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अब माध्यमिक की तरह परिषदीय विद्यालयों में भी स्वास्थ्य दूत बनाने को लेकर कवायद प्रारंभ की गई है। इसके तहत जिले में संचालित होने वाले परिषदीय स्कूल के कुल 1695 विद्यालयों में कुल 3390 शिक्षकों को स्वास्थ्य दूत के रुप में नामित किया जाएगा। नामित शिक्षकों में एक पुरुष व एक महिला शिक्षक होंगे।
स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर स्वास्थ्य दूत के रुप में ऐसे शिक्षकों को तैनात किया जाना है जिनकी उम्र 45 वर्ष से कम है। ध्यान यह रखा जाना है कि जिन शिक्षकों को स्वास्थ्य दूत के रुप में तैनात किया जाए वे या तो विज्ञान विषय के हों अथवा शारीरिक शिक्षा विषय के। सदर के 141, मिठौरा के 152, सिसवा के 128, निचलौल के 180, घुघली के 151, परतावल के 130, पनियरा के 157, धानी के 49, फरेंदा के 136, लक्ष्मीपुर के 142, नौतनवा के 209 तथा बृजमनगंज के 120 विद्यालयों में स्वास्थ्य दूत नामित होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए विद्यालयों में दो-दो स्वास्थ्य दूत के रुप में शिक्षकों की तैनाती की दिशा में प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

नौतनवा ब्लॉक में नामित होंगे सर्वाधिक स्वास्थ्य दूत
सदर ब्लॉक में 282, मिठौरा में 304, सिसवा में 256, निचलौल में 360, घुघली में 302, परतावल में 260, पनियरा में 314, धानी में सबसे कम 98, फरेंदा में 272, लक्ष्मीपुर में 284, नौतनवा में सर्वाधिक 418 तथा बृजमनगंज में 240 शिक्षकों को स्वास्थ्य दूत नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed