{"_id":"677d7da3213c387d63019b08","slug":"health-department-ready-to-deal-with-hmpv-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140021-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एचएमपीवी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एचएमपीवी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार
Wed, 08 Jan 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। चीन में एचएमपीवी तेजी से फैल रहा है। भारत में भी इसके दो नए मामले सामने आए हैं। जिले में भी स्वास्थ्य विभाग इस वायरस को लेकर सतर्क हो गया है। हालांकि डाॅक्टरों का कहना है कि ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस के संक्रमण का ज्यादा असर अभी सामने नहीं आया है।
एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। चीन में तेजी से फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस के संक्रमण के लक्षण भी कोविड-19 के जैसे ही हैं।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एपी भार्गव ने टीम के साथ व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान हुई व्यवस्थाएं ही इसमें काम आएंगे। ऐसे में सभी संसाधनों को अपडेट कर दिया गया है। यहां इसका कोई असर नहीं है। सतर्कता बरतते हुए पहले से हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में 100 बेड का कोरोना वार्ड पहले से है। इसके अलावा चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 30 से 60 बेड की व्यवस्था है। कोविड-19 हॉस्पिटल और सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है। पूर्वाभ्यास के जरिए संसाधनों की क्षमता की परख की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला अस्पताल में 550 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगा है। साथ ही एलटू-जिला महिला अस्पताल में 330 लीटर प्रति मिनट, सीएचसी परतावल में 250 लीटर प्रति मिनट, सीएचसी फरेंदा में 250 लीटर प्रति मिनट, सीएचसी घुघली में 300 लीटर प्रति मिनट, सीएचसी गोपाल में 250 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं।
जिम्मेदारों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन के लिए परेशानी नहीं होगी। दूसरी ओर ऑक्सीजन प्लांट के अलावा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी अस्पतालों में उपलब्ध हैं। महिला अस्पताल में 100 बेड पर 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। सीएचसी घुघली में 30 बेड में से 20 पर, सीएचसी गोपाला में 50 बेड में से 20 पर, सीएचसी नौतनवा में 40 बेड में से 20 पर, सीएचसी धानी में 60 में से 20 बेड पर, सीएचसी परतावल में 50 में से 20 बेड पर एवं सीएचसी फरेंदा में 30 बेड में से 20 बेड पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं।