फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Havy rain in Nepal-Flood in many district

नेपाल में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ का कहर

Fri, 27 Aug 2021 05:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Havy rain in Nepal-Flood in many district
नेपाल में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ का कहर
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल में बीते तीन दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग सोनौली काठमांडू, पोखरा अवरुद्ध हो गया है। लगातार गिर रहे पानी के कारण मार्ग पर भूस्खलन से सैकड़ों भारतीय ट्रक फंसी हुई है। पानी के तेज बहाव से रुपनदेही जिले के देवदह स्थित धोडॉहा पुल धंस गया है।
रूपनदेही, कपिलवस्तु, नवलपरासी जिले के सैकड़ों गांव में पानी भर गया है। रोहिन, बुटवल का तिनाउ, और बाणगंगा नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है जिसके कारण बीच रास्ते में सैकड़ों भारतीय वाहन फंसे हुए हैं। पुलिस राहत बचाव में जुटी है। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से नवलपरासी, कपिलवस्तु और रूपनदेही में सैकड़ों गांव पानी से घिर गए हैं। काठमांडू बरदाघाट-नारायणगढ़ खंड भूस्खलन और बाढ़ के कारण आवागमन अवरुद्ध हो गया है। रूपनदेही जिले के देवदहा स्थित घोड़ाहा नदी पर बना पुल भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे बुटवल से पूर्व की ओर और नारायणगढ़ से पश्चिम की ओर यातायात प्रभावित है। शुक्रवार रूपनदेही के तिलोट्टा में सायनामीना के शांतिनगर, मार्चवार, भैरहवा, पारसी बाजार और धवाहा इलाके में पानी भर गया है। बुटवल के तिनाउ और कपिलवस्तु की बाणगंगा सहित रोहिन राप्ती नदियों में बाढ़ आ गई है। भूस्खलन के कारण अर्घाखांची जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला गोरुसिंगे-संधिखरका मार्ग, बुटवल से पल्पा तक सिद्धार्थ हाईवे पर भूस्खलन हुआ है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक नवलपरासी (पश्चिम) बरदाघाट नगर पालिका-10 में लंदन ब्रिज और बासा, भुटाहा और सुनवाल नगर पालिका-12 बडेरा में पानी भर जाने के बाद सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी पूर्व के सूचना अधिकारी मधुसूदन सिंह ने बताया कि बाढ़ के बाद हाईवे पूरी तरह से बंद है। पुल गिरने के बाद से वे हाईवे पर गाड़ी नहीं चल रही है। जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होगी वाहन नहीं चला पाएंगे। ईस्ट-वेस्ट हाईवे के नवलपरासी ईस्ट में डायवर्जन के चलते वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। नारायणगढ़-बुटवल सड़क विस्तार के दौरान किया गया डायवर्जन बाढ़ में बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परासी में 100 से ज्यादा घर पानी से घिरे
महराजगंज। नेपाल के पश्चिमी नवलपरासी की झरही, तुरिया और पानभर नदियों में आई बाढ़ से 200 से अधिक घर पानी से घिर गए हैं। बाढ़ से सैकड़ों बीघा खेत में पानी भर गया है। जिला मुख्यालय पारसी में 100 से ज्यादा घर पानी से घिर गए हैं। मुख्य बाजार सड़क पर नदी में पानी भर जाने से दुकानों और उद्योगों को भी नुकसान पहुंचा है। पश्चिम नवलपरासी के मुख्य जिला अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि बाढ़ और कटाव वाले इलाकों में सुरक्षाकर्मियों को जुटाकर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

रूपनदेही में आई बाढ़, एक व्यक्ति लापता
महराजगंज। सीमा से सटे रूपनदेही में जिले में बाढ़ में बहकर एक व्यक्ति लापता हो गया है। जिला पुलिस कार्यालय पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण थापा ने बताया कि समरीमई गांवपालिका-3 निवासी 23 वर्षीय बबलू लोध दानव नदी में कारण लापता हो गया है। बाढ़ से 15 घर बह गए हैं। रोहिणी, ओमासतिया, मार्चवारी, समरीमाई, कंचन और अन्य क्षेत्रों में अधिक नुकसान हुआ है। पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed