फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Have complete area information

‘बीट पुलिस अधिकारी क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी रखें’

Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Have complete area information
पुलिस लाइंस परिसर में महिला पुलिसकर्मी को प्रमाणपत्र देते डीआईजी। - फोटो : MAHARAJGANJ
‘बीट पुलिस अधिकारी क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी रखें’
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने पर 27 बीट पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित
महराजगंज। पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र जे. रविंद्र ने बीट पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बेहतरकार्य करने वाले 27 बीट पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि बीट पुलिस अधिकारी अपने बीट के संपूर्ण गांवों व मोहल्लों की जानकारी रखें। जैसे आबादी, जाति, धर्म, शस्त्रधारक, सांप्रदाय, बीट क्षेत्र में पड़ने वाले धार्मिक स्थान, बैंक, एटीएम, जनसुविधा केंद्र, मोबाइल टॉवर्स, पेट्रोल पंप, नर्सिंग होम, सर्राफा बाजार, पशु बाजार, शिक्षण संस्थान, हॉस्टल, स्कूल-कॉलेज आदि की। बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान अच्छी वर्दी धारण कर पद की गरिमा बनाए रखेंगे, अपराध एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित जानकारी करते हुए तत्काल बीट सूचना अंकित कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं, दिव्यांगों, गरीब व्यक्तियों के साथ अच्छा व्यवहार रखेंगे। अपराधियों की निगरानी एवं उनका सत्यापन करेंगे। क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि बीट अधिकारी अपने क्षेत्र के पीवीआर, एमवीआर, जीवीआर, पासपोर्ट इत्यादि का सत्यापन करेंगे, बाद में हल्का उपनिरीक्षक से अग्रसारित कराएंगे। बीट क्षेत्र में छेड़खानी व महिला संबंधी अपराध रोकने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है। इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी निवेश कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक ने थाने का किया निरीक्षण
चौक बाजार। मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक जे. रविंद्र ने चौक बाजार में कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद थाने का निरीक्षक किया। अपराध, आगंतुक व त्योहार रजिस्टर तथा अन्य अभिलेख का अवलोकन किया गया। आगंतुक रजिस्टर में अंकित शिकायतों के बारे में जानकारी लेने के बाद उनके निस्तारण की प्रगति पूछी। महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed