फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Harsh firing took place with illegal weapons at the Tilak ceremony, two arrested

Maharajganj News: अवैध असलहे से तिलक समारोह में हुई थी हर्ष फायरिंग, दो गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing took place with illegal weapons at the Tilak ceremony, two arrested
महराजगंज। बृहस्पतिवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के बरवा विद्यापति गांव में अवैध असलहे से हुए हर्ष फायरिंग में फोटाेग्राफर घायल हो गया था। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति में सुधार है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले में इसके पहले भी हर्ष फायरिंग की घटनाओं में कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात बरवां विद्यापति गांव में तिलक समारोह के दौरान कुशीनगर जिले के बेलवा बुजुर्ग गांव से आए सोनू उर्फ प्रशांत व संजय पासवान ने अवैध 315 बोर के कट्टे से फायर कर दिया, जिससे फोटोग्राफी कर रहे राजू के कंधे को छूते हुए गोली आगे निकल गई और वह बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली आनंद कुमार गुप्ता ने टीम के साथ शुक्रवार सुबह ही दोनों आरोपियों की तलाश शुरू दी थी। दोपहर बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का अवैध कट्टा भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। अवैध असलहा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed