फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Halal certification: Spices, kheer powder worth Rs 7,680 seized from five shops

हलाल प्रमाणीकरण: पांच दुकानों से 7,680 रुपये के मसाले, खीर पाउडर जब्त

Thu, 23 Nov 2023 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Halal certification: Spices, kheer powder worth Rs 7,680 seized from five shops
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने परतावल व महराजगंज में पांच दुकानाें की जांच की
विज्ञापन

छह पैकेट मसाला, 11 पैकेट खीर पाउडर, छह पैकेट चिकन सूप किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को जिले में दुकानों पर हलाल प्रमाणन खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम को हलाल प्रमाणन खाद्य पदार्थ मिला। पांच दुकानों की जांच में 7,680 रुपये के मसाले, खीर पाउडर जब्त किए गए। परतावल व महराजगंज में पांच दुकानाें की जांच की, छह पैकेट मसाला, 11 पैकेट खीर पाउडर, छह पैकेट चिकन सूप बरामद हुआ।
जिले में हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य सामग्री के उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। शासन के निर्देशानुसार हलाल प्रमाणपत्र उत्पादों के भंडारण, वितरण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले में दो टीमें गठित की गई हैं। यह टीम दो दिनों से अभियान चल रहा रही हैं जिसमें हलाल प्रमाणपत्र युक्त सामग्री को सीज भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा के साथ टीम शहर में छापा डालकर कार्रवाई की। जांच टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर अमित कुमार पांडेय ने बताया कि हलाल सर्टिफाइड सामग्री के बेचने, भंडारण पर रोक लगा दी गई है। जिनके प्रतिष्ठानों में हलाल प्रमाणपत्र युक्त सामग्री पाई जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई। इसलिए जिनके प्रतिष्ठान में यह सामग्री हैं उनको खुद नष्ट करा दें और स्टोर से हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा द्वितीय बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि दुकान में अगर हलाल प्रमाणपत्र युक्त सामग्री रखी हुई मिली तो खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed