{"_id":"665799557464f53b530cca34","slug":"hair-falling-off-heat-becoming-a-problem-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123588-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टूट कर गिर रहे बाल, गर्मी बनी जी का जंजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टूट कर गिर रहे बाल, गर्मी बनी जी का जंजाल
Thu, 30 May 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 30 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। डॉक्टर साहब, मेरा बच्चा अभी सात साल का है, उसके बाल बहुत झड़ रहे हैं। बहुत से घरेलू उपाय भी किए, लेकिन बाल गिरना बंद नहीं हुए। इसके लिए कोई अच्छी सी दवा लिख दीजिए। डॉक्टर साहब, दिन भर एसी में बैठकर काम करता हूं लेकिन, बाल बहुत गिर रहे हैं। इतने तेल- शैंपू लगा डाले लेकिन कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा...। उमस भरी गर्मी में लोगों में बाल झड़ने की समस्या आम हो रही है। बच्चे हों या बड़े, बाल झड़ने की समस्या लेकर लोग अस्पताल में डॉक्टरों के पास पहुंचने लगे हैं।
केएमसी मेडिकल काॅलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विजय शर्मा का कहना है कि गर्मी में पसीने और उमस के कारण फंगल इंफेक्शन से ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे में बाल लगातार गीले रहें तो वह कमजोर होकर टूटने लगते हैं। गर्मी के कारण लोग बार-बार बाल गीले करते हैं लेकिन ऐसा करने से बाल गिरने लगते हैं। जिन लोगों को हारमोंस की समस्या नहीं है, गर्मी में उन लोगों के बाल भी गिरते हैं, ऐसा ज्यादातर बालों की सतह गीली होने से होता है। इन दिनों बाल झड़ने की समस्या लेकर कई लोग आ रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. फुरकान ने बताया कि बच्चों में इस मौसम में बाल झड़ने की समस्या आ रही है। गर्मी में स्कूल आते-जाते और खेलते समय इन दिनों बच्चों के सिर में पसीना आता रहता है। इससे बाल गीले बने रहते हैं। साथ ही इसमें धूल-मिट्टी जम जाती है तो बाल झड़ने की समस्या पैदा हो जाती है। अक्सर बच्चों के बाल झड़ने की समस्या लेकर उनकी माताएं आती हैं और कहती हैं कि कोई अच्छी दवा लिख दीजिए, जिससे बच्चे के बाल झड़ना बंद हो जाए। उन्हें बताया जाता है कि गर्मी के साथ-साथ उमस भरे मौसम में बालों को अच्छी देखभाल से ही बाल झड़ने की समस्या दूर होगी। बाल सूखे रखें, नहाने के बाद बालों को अच्छी तरह सुखा लें। पौष्टिक खाना खिलाएं और बालों में रूसी न होने दें। बालों में शैंपू भी अच्छी कंपनी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
इन बातों पर दें ध्यान
- बालों को हर रोज धोने से बचें, असल में ज्यादा गीले होने से बाल कमजोर पड़ जाते हैं।
- बालों में अगर रूसी हो तो तुरंत इलाज कराइए, इससे भी बाल बहुत टूटते हैं।
- धूप में रहने से बचें, इससे बालों की नमी कम होने लगती है, बाल कमजोर हो जाते हैं।
- बालों को पसीने से बचाएं, हफ्ते में एक बार हेयर मास्क का उपयोग जरूर करें।
गर्मी में बाल टूटने के बड़े कारण
- बालों को गीला छोड़ देना।
- अधिक समय तक धूप में रहना।
- स्वीमिंग करना, पसीना न सुखना।
-दिन भर एसी में रहना, बाल रूखे होना।
- सस्ता शैंपू लगाना, बालों का ऑयली होना।