फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   gurujee skool der se pahunche, get par khade rahe bachche

गुरुजी स्कूल देर से पहुंचे, गेट पर खड़े रहे बच्चे

Mon, 27 Sep 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
gurujee skool der se pahunche, get par khade rahe bachche
ओवरी गांव में स्कूल के गेट के बाहर खड़े बच्चे एवं रसोइया। - फोटो : MAHARAJGANJ
गुरुजी स्कूल देर से पहुंचे, गेट पर खड़े रहे बच्चे
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक बोले-बिजली से संबंधित सामान लेने में हो गई थोड़ी देरी
चौक बाजार (महराजगंज)। कस्बे से सटे ओबरी गांव प्राथमिक विद्यालय सोमवार को समय से नहीं खुला तो बच्चे गेट पर खड़े होकर गुरुजी का इंतजार कर करने लगे। कुछ देर बाद शिक्षक आए, तब पढ़ाई शुरू हो सकी।
ओबरी गांव में जूनियर और प्राइमरी विद्यालय एक ही परिसर में है। विद्यालय मेंप्रवेश के लि एक ही मुख्य गेट है। दोनों विद्यालय में एक प्रधानाचार्य, तीन सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्र तैनात हैं। विद्यालय का मुख्य गेट सुबह आठ बजे से पहले खुलना चाहिए, लेकिन सोमवार सुबह 8:45 बजे तक एक शिक्षामित्र और रसोइया आए थे। उनके पास गेट की चाबी नहीं थी। स्थानीय निवासी छविनाथ यादव का कहना है कि विद्यालय का गेट समय से नहीं खुलने के कारण बच्चों को आधे घंटे तक सड़क पर खड़े रहना पड़ा। मान सिंह सहानी ने आरोप लगाया कि जिस अध्यापक के पास गेट की चाबी रहती है, वह अक्सर देर से आते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक अवनींद्र यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि विद्यालय हमेशा समय से खुलता है। सोमवार को स्कूल से संबंधित बिजली का सामान लेने में थोड़ा सा विलंब हो गया। खंड शिक्षाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed