फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Guru Gobind Singh's Sahibzadas sacrificed their lives but did not bow their heads.

Maharajganj News: गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने अपने प्राण त्याग दिए लेकिन अपना सिर नहीं झुकाया

Sat, 27 Dec 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh's Sahibzadas sacrificed their lives but did not bow their heads.
नौतनवा में  कार्यक्रम की प्रस्तुति करते बच्चे। 
खालसा मार्च में पंज प्यारे रहे आकर्षण का केंद्र, कीर्तन से गूंज उठा नगर
विज्ञापन



नौतनवा। सिख पंथ के दसवें गुरु, गोविंद सिंह के साहिबजादों व माता गुजरी कौर की शहादत की याद में शुक्रवार को सिख समुदाय की ओर से कस्बे में खालसा मार्च निकाला गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से निकले खालसा मार्च में पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं के भक्ति गीतों से समूचा नगर गुंजायमान हो उठा।
स्टेशन चौराहा पहुंचकर खालसा मार्च एक सभा के रूप में तब्दील हो गया। यहां संगत के बच्चों ने विविध कार्यक्रमों के माध्यम से शहीदी सप्ताह के इतिहास पर प्रकाश डाला। गतका पार्टी ने हैरतंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी मंत्रमुग्ध हो गए। वक्ताओं ने कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए छोटी सी उम्र में मुगलों का सामना कर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने अपने प्राण त्याग दिए लेकिन अपना सिर नहीं झुकाया। उनके शौर्य और साहस की वीर गाथा सबके मानस पटल पर हमेशा अमिट रहेगी।
विज्ञापन



इस दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह व अमन मणि त्रिपाठी, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, जितेंद्र जायसवाल, सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह, परमजीत सिंह बाबी, संतोष जायसवाल, अमरिंदर सिंह, सोनू गांधी, अनुप्रीत कौर, ईश्वरपीत सिंह, सतपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed