फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Guddu defeated Sunny of Gorakhpur.

Maharajganj News: गुड्डू ने गोरखपुर के सन्नी को दी पटकनी

Fri, 24 Oct 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Guddu defeated Sunny of Gorakhpur.
मुकाबले की शुरूआत कराते अति​थि।
खुशहालनगर। मेदनीपुर के नारायन टोला रामजानकी मंदिर मैदान में बृहस्पतिवार को रामलीला कमेटी के तत्वावधान में कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें सोहास के गुड्डू यादव ने गोरखपुर के सन्नी को पटकनी दी।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल सिंह राज्यमंत्री व विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन विरेन्द्र सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। अतुल सिंह ने कहा कि कुश्ती गांव का सबसे लोकप्रिय खेल है। दंगल में महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर के आसपास से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 25 से अधिक मुकाबले हुए। जितेन्द्र व नितेश के बीच हुआ कड़ा रोमांचक मुकाबला बराबरी पर रहा। रिंकू मेदनीपुर व अंकित यादव गोरखपुर के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में रिंकू ने जीत हासिल की। विजेता व उपविजेता पहलवानों को रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेश्वर व ग्राम प्रधान सुमितंजय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रधान भरत शुक्ला, काशीनाथ सिंह, सिद्धार्थ सिंह, श्रवण सिंह पूर्व प्रमुख, प्रधान चतुर्भुजा सिंह, रमाकर त्रिपाठी, कपिलपति त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed