{"_id":"698b96e4f8d274244f0904db","slug":"government-kuanchaap-first-in-best-practices-maharajganj-news-c-206-1-go11002-171341-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेस्ट प्रैक्टिसेस में राजकीय कुआंचाप प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेस्ट प्रैक्टिसेस में राजकीय कुआंचाप प्रथम
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा में कॅरिअर गाइडेंस के तहत बेस्ट प्रैक्टिसेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सभी 29 राजकीय माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
पहले स्थान पर पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक कूआंचाप, दूसरे पर जीजीआईसी नौतनवां व तीसरे स्थान पर राजकीय माध्यमिक स्कूल अराजी जगपुर की बेटियां रहीं। मेजबानी कर रहे जीजीआईसी धनेवा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय की अध्यक्षता में बेस्ट प्रैक्टिसेस कार्यशाला का समापन डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया। संबोधित करते उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को उनकी क्षमता, रुचियों और बाजार की जरूरतों के अनुरूप निर्णय लेने में सक्षम बनाना है। छात्रों को अपनी शक्तियों, रुचियों और व्यक्तित्व को समझने में मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन की सहूलियत मिलेगी।
आयोजन के नोडल शिक्षक सर्वेश पटेल रहे जबकि निर्णायक मंडल में सुभाषचंद्र और कृपा शंकर शामिल रहे। बरवा राजा माध्यमिक स्कूल के प्रवक्ता रामजी ने बताया कि पहले स्थान पर राजकीय कुआं चाप, दूसरे स्थान पर जीजीआईसी नौतनवां, आरजी जगपुर तीसरे स्थान पर, धनेवा जीआईसी चौथे तो जीजीआईसी पनियरा को पांचवा स्थान मिला। ु