फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Government Girls Inter College is facing shortage of lecturers

Maharajganj News: प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहा राजकीय बालिका इंटर काॅलेज

Fri, 27 Sep 2024 08:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Sep 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
Government Girls Inter College is facing shortage of lecturers
महराजगंज। राजकीय इंटर काॅलेज लंबे समय से प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहा है। प्रवक्ता न होने के कारण शिक्षण कार्य पर असर पड़ रहा है। इसके चलते विद्यार्थियों का प्रवेश आधा हो गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर काॅलेज धनेवा-धनेई में 1000 सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं, बावजूद शिक्षक न होने के कारण इस वर्ष सिर्फ 593 बालिकाओं का प्रवेश ही हो सका है। यहां प्रधानाचार्य सहित सिर्फ तीन अध्यापिकाएं ही तैनात हैं, जिसके कारण शिक्षण कार्य जैसे तैसे चल रहा है।
विज्ञापन


मुख्यालय से सटे स्थित राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में कक्षा छह से 12वीं तक पढ़ाई होती है। 11वीं और 12 वीं की बात करें तो स्कूल में 11 प्रवक्ता के पद सृजित हैं। इसमें भौतिकी, रासायन, जंतु विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र के पद रिक्त हैं। कला के लिए प्रधानाचार्य दमयंती यादव और इतिहास विषय के लिए इंदू की तैनाती है। बाकी विषयों की पढ़ाई विद्यार्थियों को खुद ही करनी पड़ती है। 11वीं की छात्रा शोभा कन्नौजिया, रश्मि गुप्ता ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी की मदद से विभिन्न विषयों की पढ़ाई पूरी करने की मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कक्षा 6 से 10 तक के लिए कुल 10 प्रवक्ता के पद सृजित हैं, लेकिन तैनाती हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान, कला और संगीत विषय में सिर्फ मीनाक्षी और प्रकाशिनी का ही है। प्रवक्ताओं की कमी के बीच बच्चियों की पढ़ाई किसी तरह से पूरी हो रही है। विभा, शोभा, रागिनी, अनामिका, मंजू आदि छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई निजी अध्ययन के भरोसे चलता है।


कंप्यूटर लैब में भी प्रशिक्षक न होने के कारण इसका विशेष लाभ नहीं मिल पाता है। प्रधानाचार्य दमयंती यादव ने बताया कि प्रवक्ताओं की समस्या लंबे समय से बनी है। विभाग को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है। सीमित शिक्षकों के सहारे शिक्षण कार्य किसी तरह संपन्न कराया जाता है।


राजकीय इंटर काॅलेज में प्रवक्ताओं की कमी है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।

-प्रदीप कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed