फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: Lunar eclipse will occur tonight, will last for three hours and 29 minutes

Maharajganj News: आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, तीन घंटे 29 मिनट रहेगा

Sun, 07 Sep 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Lunar eclipse will occur tonight, will last for three hours and 29 minutes
रात 9:57 बजे से 01:26 बजे तक रहेगा चंद्र ग्रहण
विज्ञापन

ग्रहण काल में स्नान-दान, जप पाठ, स्त्रोत पाठ, मंत्र सिद्धि, तीर्थ स्नान, ध्यान, हवन आदि करना लाभकारी

गोरखपुर। रविवार की रात चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह तीन घंटे 29 मिनट रहेगा। चंद्र ग्रहण रात में 9:57 बजे लगेगा और 1:26 बजे तक रहेगा। रात 11:42 बजे यह मध्य में होगा। इसका सूतक रविवार को दिन में 12:57 बजे लग जाएगा। इसके बाद मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। हर राशि के लोग स्नान-दान, जप पाठ आदि करेंगे। इस बीच अनावश्यक खाने-पीने से बचना चाहिए।

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण किसी के लिए भी सकारात्मक नहीं होता है, क्योंकि यह एक नकारात्मक क्रिया होती है। चंद्रमा के प्रभावित होने से लाभ नहीं होता है। इस दौरान नई चीजों को ना करें हर राशि के लोग ऊं नम: शिवाय के मंत्रों व अपने इष्टदेव का जाप अनुष्ठान करें तो लाभ होगा। ग्रहण काल में स्नान-दान, जप-पाठ, स्त्रोत पाठ, मंत्र सिद्धि, तीर्थ स्नान, ध्यान, हवन आदि करना लाभकारी होता है।
विज्ञापन

ज्योतिर्विद पंडित जोखन पांडेय ने बताया कि इस दौरान मंदिर व खाने पीने की वस्तुओं पर कुश रख दें। रविवार दोपहर 12:57 बजे से सूतक लगेगा। इस समय से देवी देवताओं की मूर्ति स्पर्श करना, अनावश्यक खाना पीना, निद्रा, नाखुन काटना शुभ नहीं होता है। ग्रहण वाले दिन ही पूर्णिमा का व्रत भी है, ऐसी स्थिति में पूर्णिमा का व्रत उसी दिन किया जाएगा। व्रत करें लेकिन पूजा पाठ सूतक लगने से पहले दोपहर तक ही कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed