फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: Give responsibility to new workers and women in party programs

Maharajganj News: पार्टी के कार्यक्रमों में नए कार्यकर्ताओं व महिलाओं को दें जिम्मेदारी

Sun, 07 Sep 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Give responsibility to new workers and women in party programs
गोरखपुर सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को आगामी त्रिस्तरीय पंच
भाजपा की क्षेत्रीय बैठक में जुटे दस जिलों के विधायक एवं पदाधिकारी
विज्ञापन

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शनिवार को गोरखपुर क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक एनेक्सी भवन में की। बैठक में क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पदाधिकारी, अभियानों के संयोजक, विधायक और 2022 में प्रत्याशी रहे भाजपा नेता शामिल हुए।
इस मौके पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में तीन प्रमुख कार्यक्रम क्रमशः सेवा पखवाड़ा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर हमारी तैयारी निर्णायक होनी चाहिए, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं के मामले में समृद्ध संगठन है। पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे अभियानों और कार्यक्रमों में नए कार्यकताओं, युवाओं और महिलाओं को भी जिम्मेदारी देनी चाहिए। इससे न सिर्फ संगठन का विस्तार होगा बल्कि संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी से बड़ी संख्या में नए लोग भी पार्टी से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। इसी दिन से शुरू सेवा पखवाड़ा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक चलेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को बूथ स्तर पर मनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाताओं तक पहुंचने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का प्रभाव मतदाताओं पर दिखना चाहिए। उन्होंने फेक मतदाता के नाम कटवाने और सभी पात्र नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने की। बैठक को एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, साकेत सिंह सोनू, राहुल श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed