{"_id":"68c0909e490e0bc8f80e5b91","slug":"gorakhpur-news-erosion-intensifies-in-gyankol-cracks-in-the-walls-of-banshis-house-floor-torn-maharajganj-news-c-7-gkp1052-1065841-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ज्ञानकोल में कटान तेज...बंशी के मकान की दीवारों में दरार, फर्श फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ज्ञानकोल में कटान तेज...बंशी के मकान की दीवारों में दरार, फर्श फटा
विज्ञापन
सरयू के पानी से घिरा बड़हलगंज क्षेत्र का ज्ञानकोल गांव।
पिलर पर झूल रहा घर, कभी भी सरयू में समा सकता है
चिल्लूपार। सरयू नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही कटान फिर तेज हो गया। ज्ञानकोल गांव के 16 घर पहले से कटान के जद में हैं। मंगलवार की सुबह घटते जलस्तर के बीच बंशी यादव के घर के आधे हिस्से में पीछे और आगे से अंदर ही अंदर कटान हो रहा है। दीवारों में दरार आ गई है। फर्श फट गया है। मकान पिलर के सहारे नदी में झूल रहा है। घर कभी भी नदी में समा सकता है। परिजनों ने कटान के डर से जरूरी सामान निकालकर घर को पहले ही खाली कर दिया है।
बंशी के मुताबिक मंगलवार सुबह उठने के बाद देखा तो नदी कटान कर घर को दो तरफ से आधे हिस्से को अंदर ही अंदर काट चुकी है। लोगों ने इसकी सूचना बाढ़ खंड दो सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिया। आनन-फानन में सुबह 10 बजे फिर बचाव कार्य शुरू हुआ, लेकिन घर को बचाना संभव नहीं है। इसके बाद गांव के कंता यादव, जनार्दन यादव, जयप्रकाश यादव के मकान कटान के निशाने पर आ जांएगे।
कटान रोकने की नहीं हुई स्थाई व्यवस्था
ज्ञानकोल गांव के कंता यादव, जनार्दन यादव, जयप्रकाश यादव ने कहा खेत-खलिहान तो पहले ही सरयू में कट गया। लग रहा है अब घर भी नदी में कट जाएगा। बाढ़ खंड एक पखवाड़े से कटान को रोकने का प्रयास कर रहा है। इसके अलावा बगहा देवार गांव में भी अब मात्र आठ घर ही बचे हैं।
विज्ञापन
सरयू नदी का जलस्तर घट रहा है। बाढ़ से घिरे बगहादेवार और कोटियां निरंजन गांव से दो नाव हटा ली गई है। अब केवल दो नाव ही चल रही है। ज्ञानकोल में कटान हो रहा है। जो घर कटान से प्रभावित हो रहे हैं, उनके मालिकों को हर संभव सरकारी मदद दी जाएगी। बाढ़ से घिरे लोगों के बीच 700 पैकेट भोजन वितररित किया गया है।
- अमित कुमार जायसवाल, एसडीएम, गोला
गोला में आबादी के करीब पहुंची नदी, कटान राेधी कार्य तेज
गोला। कस्बा के वार्ड नंबर 18 मल्लाह टोली में सरयू नदी से कटान आबादी के करीब पहुंचने वाला है। बाढ़ खंड दो के अधिकारियों ने कटान रोकने के लिए कार्य शुरू कर दिया है।
बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से सरयू नदी के तट पर बसे मल्लाह टोले में कटान हो रहा है। कटान प्रभावित परिवारों के मकान से कटान महज दस से पंद्रह फिट की दूरी पर हो रहा है। सोमवार शाम को एसडीएम अमित जायसवाल ने मौके का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को रैन बसेरा में शिफ्ट करने का निर्देश दिया।बाढ़ खंड के एई नजिमुद्दीन हसन की अगुवाई में कटान रोधी कार्य शुरू कराया गया है। ट्री स्पर लगाकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जेई सत्यप्रकाश सिंह, हेमंत सिंह, अरुण कुमार, राजीव चंद आदि मौजूद रहे। संवाद