फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: Dengue is wreaking havoc, number of patients reached 120

Maharajganj News: कहर बरपाने लगा डेंगू, 120 पहुंची मरीजों की संख्या

Sun, 07 Sep 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dengue is wreaking havoc, number of patients reached 120
गोरखपुर। जनपद में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस बीमारी के मरीजों की संख्या 120 तक पहुंच गई है। डेंगू का सबसे अधिक प्रकोप चरगांवा ब्लॉक में है। यहां अब तक 18 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें चरगांवा ब्लॉक परिसर के आसपास रहने वाले चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

भटहट ब्लाक में डेंगू के नौ, पिपराइच में सात नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा सहजनवां, उरूवा, पाली, पिपरौली, बेलघाट, ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज, बांसगांव, डेरवा, गोला, जंगल कौड़िया, कौड़ीराम, खजनी व खोराबार क्षेत्र में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले के ग्रामीण इलाकों में डेंगू के 90 मामले सामने आ चुके हैं। शहरी क्षेत्र में डेंगू के अब तक 30 केस सामने आ चुके हैं। डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित शाहपुर क्षेत्र है। यहां पर नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाले तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed