{"_id":"68c096217fc877c6400a6bb6","slug":"gorakhpur-news-ddu-will-also-check-the-recognition-of-colleges-and-courses-maharajganj-news-c-7-gkp1006-1065745-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीडीयू भी करेगा कॉलेजों व पाठ्यक्रमों की मान्यता की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीडीयू भी करेगा कॉलेजों व पाठ्यक्रमों की मान्यता की जांच
विज्ञापन
डीडीयू प्रशासन की तरफ से गठित हुई तीन सदस्यीय समिति
गोरखपुर। प्रदेश सरकार की तरफ से सभी निजी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों की मान्यता, प्रवेश प्रक्रिया की जांच के आदेश के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय भी सक्रिय हो गया है। डीडीयू प्रशासन ने अपने स्तर से सभी कॉलेजों व पाठ्यक्रमों की मान्यता की जांच का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है।
डीडीयू प्रशासन की तरफ से गठित समिति सभी कॉलेजों की मान्यता, पाठ्यक्रमों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित बिंदुओं जांच करेगी। जांच समिति गठित होने के साथ ही कॉलेजों से ब्योरा मंगाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में कॉलेजों से विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी जा सकती है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि जिम्मेदार संस्थान होने के नाते जांच का निर्णय लिया गया है। जल्द ही संबद्ध लगभग साढ़े तीन सौ कॉलेजों से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
बिना मान्यता नहीं होता संचालन
स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी पाल ने कहा कि डीडीयू से संबद्ध किसी भी कॉलेज में बिना मान्यता किसी भी तरह के कोर्स का संचालन नहीं होता है। जांच स्वागतयोग्य कदम है। जिला और डीडीयू प्रशासन की तरफ से जो भी कागजात मांगे जाएंगे, वह उपलब्ध कराया जाएगा।