{"_id":"68c09130b5e3b532500cf315","slug":"gorakhpur-news-case-registered-against-village-youth-and-truck-driver-maharajganj-news-c-7-hsr1010-1066205-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांव के रहने वाले युवक व ट्रक चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांव के रहने वाले युवक व ट्रक चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
फोरलेन हादसे में छात्रा की मौत का मामला
परिजनों ने युवक पर ट्रक के नीचे धक्का देने का लगाया आरोप
पुलिस ने दोनों ही मामलों में दर्ज किया केस दर्ज, हर पहलू पर कर रही जांच
जंगल कौड़िया। पीपीगंज क्षेत्र में फोरलेन पर ट्रक की चपेट में आने से कक्षा नौ की छात्रा महिमा साहनी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही युवक धर्मेंद्र साहनी ने उसे ट्रक के आगे धक्का दे दिया, जबकि पुलिस का कहना है कि हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। सोमवार को हुई इस घटना में मृतका की मां निरंजनी देवी की तहरीर पर पीपीगंज थाने में धर्मेंद्र सहानी और उसके परिजनों पर मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है।
निरंजनी देवी का आरोप है कि धर्मेंद्र के घरवालों से सवाल-जवाब करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। इससे आक्रोशित परिवार ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। बाद में एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर अंतिम संस्कार हुआ।
जानकारी के अनुसार, कक्षा नौ की छात्रा महिमा साहनी सोमवार को विद्यालय से छुट्टी लेकर गांव के ही युवक धर्मेंद्र सहानी के साथ शहर गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से लौट रहे थे कि खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से महिमा की मौके पर मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र घायल हो गया। हादसे की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, परिजन गुस्से से उबल पड़े। वे सीधे धर्मेंद्र के घर पहुंचे और सवाल-जवाब करने लगे। आरोप है कि धर्मेंद्र के घरवालों ने महिमा के परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। घटना से नाराज परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से मना दिया। एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया जिसके बाद अंतिम संस्कार हुआ। छात्रा की मां निरंजनी देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सहानी के परिजन गुड़िया, दीपक और गीता के विरुद्ध मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है। इधर, खोराबार पुलिस ने भी इस घटना में लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने धर्मेंद्र सहानी और ट्रक चालक दोनों को ही आरोपी बनाया है। सर्विलांस की मदद से ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
गांव में तनाव को देखते हुए हर बिंदू पर जांच
हादसे के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।