फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: Attendants beaten up in Life Care Hospital, dispute escalates over asking for bill

Maharajganj News: लाइफ केयर हॉस्पिटल में तीमारदारों से मारपीट, बिल मांगने पर बढ़ा विवाद

Wed, 10 Sep 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Attendants beaten up in Life Care Hospital, dispute escalates over asking for bill
कैंट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में रविवार दोपहर बिल मांगने पर तीमारदारों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के महुईसुघरपुर दुर्गा चौक निवासी कुलदीप तिवारी ने बताया कि 8 सितंबर दोपहर लगभग 2:30 बजे वह अपनी माता के इलाज के लिए भाई के साथ लाइफ केयर हॉस्पिटल गए थे। इलाज व खर्च की जानकारी लेने पर अस्पताल स्टाफ ने कहा कि वे बिल नहीं देंगे। जब इसका विरोध किया गया तो कर्मचारियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। कुलदीप का आरोप है कि विरोध करने पर हॉस्पिटल के तीन कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों भाइयों को अस्पताल के अंदर पीटकर फर्श पर गिरा दिया गया और लात-घूसों से मारा पीटा। इस दौरान उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट से आक्रोशित पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया। कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed