फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Good marks can be obtained only by giving correct answers.

Maharajganj News: सही उत्तर देकर ही अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं

Fri, 16 Feb 2024 09:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 16 Feb 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
Good marks can be obtained only by giving correct answers.
परतावल। बुधवार को पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ अध्यापकों ने बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने के लिए जरुरी टिप्स दिए। अंग्रेजी विषय के अध्यापक अजित श्रीवास्तव ने बताया कि छोटे प्रश्नों के सटीक उत्तर लिखना महत्वपूर्ण है। सही उत्तर देकर ही अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

गणित विषय के अध्यापक ललित वार्ष्णेय और पुनीत सिंह ने कहा कि गणित के प्रश्नों से छात्रों को घबराना नहीं चाहिए। उत्तर देने में परीक्षक को भ्रमित करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। सभी प्रश्नों का सही उत्तर देने का प्रयास करना चाहिए। मानविकी वर्ग के डाॅ. विनय यादव ने स्पष्ट लिखावट पर जोर दिया। साथ ही समय के प्रबंधन को महत्वपूर्ण बताया। मनोवैज्ञानिक मनोज कुशवाहा ने सकारात्मक सोच रखकर परीक्षार्थियों को परीक्षा में भाग लेने पर बल दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डाॅ. दीनबंधु शुक्ल ने कहा कि एकाग्रता के साथ तैयारी करने की आवश्यकता है। समय कम है सभी विषयों के अध्ययन की योजना बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करके अच्छे अंक प्राप्त किये जा सकते हैं। प्रबंधक जयंती त्रिपाठी, संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि श्रेष्ठतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर संतोष कृष्ण त्रिपाठी, सुंदरम शांडिल्य, डाॅ. अंशुमान त्रिपाठी, विनोद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed