{"_id":"673a34f5d7b31f843a02087f","slug":"gonda-defeated-maharajganj-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-135949-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोंडा ने महराजगंज को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोंडा ने महराजगंज को दी शिकस्त
Sun, 17 Nov 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। उत्तर प्रदेश वेटरेनस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित डॉ. गौर हरि सिंघानिया टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय नौतनवा के मैदान में आयोजित किया गया। मैच के मुख्य अतिथि सीओ नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने शुभारंभ किया।
महराजगंज वेटरेनस क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट कुलदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि गोंडा ने महराजगंज को पांच विकेट से पराजित किया। महाराजगंज वेटरेनस क्रिकेट एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 19.2 ओवर खेलते हुए मात्र 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोंडा वेटरेनस क्रिकेट एसोसिएशन कह टीम ने 13.4 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन करने वाले शाहनवाज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। संवाद