{"_id":"65ba51df7f95e02c6606bcf6","slug":"goldie-increased-the-pride-of-the-city-by-winning-gold-in-the-race-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114851-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दौड़ में गोल्डी ने गोल्ड जीतकर बढ़ाया शहर का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दौड़ में गोल्डी ने गोल्ड जीतकर बढ़ाया शहर का मान
Wed, 31 Jan 2024 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
चौक बाजार। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग जोन प्रतियोगिता में चौक क्षेत्र की बेटी ने अपना परचम लहराया है। प्रतिद्वंदियों को हराकर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल की। गोल्डी राव ने दो खेलों 400 मीटर दौड़ और 600 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता।
गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग जोन प्रतियोगिता बीते सोमवार को आयोजित हुई थी। इसमें चौक क्षेत्र के जमुनहिया गांव की रहने वाली गोल्डी राव ने प्रतिभाग किया। उन्होंने 400 मीटर दौड़ और 600 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही नोएडा में होने वाली खेल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लिए प्रतिनिधित्व करने के लिए दावेदार बन गई। गोल्डी राव ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं। सतत परिश्रम करने से सफलता मिली है। नोएडा जाकर फिर से गोल्ड जीतूंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करूंगी। गोल्डी राव ने बताया ने बताया कि विपरित हालात में भी हिम्मत नहीं हारी। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिला तो आगे बढ़ने की राह आसान हो गई है। सीमित संसाधनों में बेहतर करने की कोशिश जारी है। खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए उचित प्रोत्साहन की जरूरत है। इसके अलावा रिंका ने 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान, देवेंद्र राजभर गोला फेंकने में तीसरा स्थान व कृति सिंह लंबी कूद में तीसरा स्थान हासिल कर पूरे जनपद का नाम रोशन किया।