{"_id":"5702b5994f1c1b205ec810f8","slug":"gold-traders-had-jammed-frenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरेंदा में स्वर्ण व्यापारियों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरेंदा में स्वर्ण व्यापारियों ने जाम लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा के अंबेडकर तिराहे पर व्यवसायियों ने जाम लगाया।
- फोटो : प्रदीप अग्रहरि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा में स्वर्णकारों ने सोमवार को फरेंदा-सोनौली राजमार्ग जाम कर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रदर्शन किया। एसडीएम के आश्वासन पर जाम को समाप्त किया। स्वर्णकार कल्याण समिति व सर्राफा व्यापार मंडल ने फरेंदा कस्बे में विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस काली मंदिर से निकल कर मिलगेट चौराहा, स्टेशन रोड, विष्णुमंदिर से होते हुए अम्बेंडकर तिराहे में राजमार्ग को जाम किया।
संघ के आनंदजी वर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार स्वर्णकारों के साथ अन्याय कर रही है। सभी संगठन के लोग एकजुट होकर आने वाले विधान सभा चुनाव में जवाब देंगे। रितेश कुमार सर्राफ ने कहा कि मोदी सरकार को सभी लोगों ने अपना वोट देकर सत्ता दिया है। लेकिन वह व्यापारियों का उत्पीड़न करने काम कर रहे हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि भाजपा को सभी व्यापारी अपनी पार्टी कहती हैं लेकिन वही भाजपा व्यापारियों के साथ अन्याय कर एक्साइज ड्यूटी लगा दी। देवी शरन दूबे ने कहा कि केन्द्र की सरकार सत्ता के मद में चूूर होकर नये-नये कानून ला रही है। जिसका सभी लोग विरोध करेंगे। इस दौरान बैठक को महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा, दुर्गा अग्रहरी, उमाशंकर वर्मा, रूद्रनाथ वर्मा, बनवारी वर्मा,ध्रूव वर्मा, चन्द्रिका वर्मा, नवल सर्राफ, गिरीराज सर्राफ, आदि ने विचार रखे। जोखन प्रसाद सर्राफ, मुकेश वर्मा, मुन्ना वर्मा, अशोक कुमार, लक्ष्मी अग्रहरी, अमित सर्राफ आदि लोग रहे।