फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Going door-to-door, information was collected from voters about submitting SIR forms.

Maharajganj News: डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से एसआईआर फॉर्म जमा कराने की ली जानकारी

Sat, 06 Dec 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Going door-to-door, information was collected from voters about submitting SIR forms.
जो मतदाता नहीं मिले हैं, उनके नाम की सूची पंचायत भवन पर चस्पा करने का निर्देश
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शेष फरेंदा में बूथ संख्या 02 और 03 पर डिजिटाइजेशन के प्रगति की जानकारी ली
खनुआ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा नौतनवा में शेष फरेंदा और हरदी डाली पहुंचे। उन्होंने डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से एसआईआर फॉर्म जमा कराने की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अकाली, अनामिका, धर्मेंद्र, राजमन, गुरुचरण, पारसनाथ आदि से संवाद कर एसआईआर फॉर्म जमा होने की जानकारी ली। हरदीडाली निवासी 105 वर्षीय राजमणि मिश्रा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उन्होंने एसआईआर फॉर्म जमा कर दिया है।
जिलाधिकारी ने मतदाताओं से बातचीत कर यह भी सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता को फॉर्म भरने की सही जानकारी हो और कोई भी मतदाता प्रक्रिया से वंचित न रहे। उन्होंने मौके पर मौजूद टीम को निर्देशित किया कि जिन घरों में फॉर्म नहीं भरे गए हैं, वहां विशेष ध्यान देते हुए त्वरित रूप से एसआईआर फॉर्म भरवाए जाएं। लोकतंत्र में मत का अधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रहे। एसआईआर फॉर्म भरना केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतांत्रिक भागीदारी का आधार है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य एक पारदर्शी, सटीक और समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, जिसमें प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम शामिल हो।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शेष फरेंदा में बूथ संख्या 02 और 03 पर जाकर डिजिटाइजेशन के प्रगति की जानकारी ली। बूथ संख्या 02 की बीएलओ अनीता यादव ने बताया कि बूथ पर कुल 765 मतदाता हैं जबकि बूथ संख्या 03 की बीएलओ सीमा कन्नौजिया ने बताया कि बूथ पर 807 मतदाता पंजीकृत हैं। दोनों बूथों को मिलाकर लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो मतदाता नहीं मिले हैं, उनके नाम की सूची पंचायत भवन पर अवश्य चस्पा कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों से अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने एसआईआर कार्य में लगी टीमों को निर्देश दिया कि अभियान की गति तेज लाएं और रोजाना फॉलोअप के आधार पर घर-घर जाकर लोगों से एसआईआर फॉर्म जमा कराएं। इस दौरान उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद, बीडीओ अमित मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed