फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Give special emphasis on the leveling of the temple premises

Maharajganj News: मंदिर प्रांगण के समतलीकरण पर दें विशेष जोर

Fri, 19 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Give special emphasis on the leveling of the temple premises
चौक में सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण करते डीएम सत्येंद्र कुमार व अन्य।संवाद
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए डीएम ने गोरक्षनाथ मंदिर चौक में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौक बाजार स्थित गोरक्षनाथ मंदिर प्रांगण का समतलीकरण व पौधरोपण कराने पर विशेष जोर दिया जाए। यज्ञशाला के सुंदरीकरण व सफाई पर भी ध्यान दिया जाए। इन कार्यों में शिथिलता न बरती जाए।
ये निर्देश डीएम सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को 22 मई को चौक बाजार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करने के बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि चौक से सोनाड़ी देवी मार्ग के मरम्मत को तत्काल पूरा कराया जाए। सोनाड़ी देवी मंदिर में बने संत निवास की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंदिर की चहारदीवारी के कार्य पर असंतोष जताते हुए फिनिशिंग का कार्य और बेहतर ढंग से कराने को कहा। दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान चहारदीवारी के किनारे नाली को ढकने के निर्देश दिए। हेलीपैड स्थल संबंधी कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने का अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी स्थित गोशाला देखने के बाद सफाई के निर्देश दिए। चौक नगर पंचायत के नवनिर्मित कार्यालय के पास बन रहे इंटरलॉकिंग कार्य को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। हाई मास्ट तिरंगा लगाने के कार्य को देखा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मो. जशीम, पुलिस उपाधीक्षक सूर्यबली मौर्य, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed