फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girls students are sweating in the playground for police recruitment.

Maharajganj News: पुलिस भर्ती के लिए छात्राएं खेल मैदान में बहा रहीं पसीना

Tue, 02 Jan 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Girls students are sweating in the playground for police recruitment.
खनुआ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए भर्ती के लिए आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का ऐलान किया है। इससे युवाओं में उत्साह है। नौतनवा राजीव गांधी पीजी कॉलेज की एनसीसी की छात्राओं ने खुशी जाहिर की। खेल मैदान में दौड़ लगाने के साथ ही लिखित परीक्षा की तैयारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन

अनीता चौधरी ने बताया कि पुलिस भर्ती के लिए कक्षा नौ से ही तैयारी कर रही हूं। परिजन भी पूरी मदद करते हैं। सरकार ने सपने को उड़ान भरने का काम किया है। आयु सीमा में छूट दिया जाना वास्तव में सराहनीय है। सावित्री मौर्य ने बताया कि पुलिस फोर्स के लिए आवेदन कर दिया है। कोचिंग भी कर रही हूं। सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं हूं। पुलिस में भर्ती होकर जनता की सेवा करना सपना है।
विज्ञापन

प्रतीति कुमारी मद्धेशिया ने बताया कि आयु में छूट देने से कई युवाओं को बड़ी राहत मिली है। उनकी पुलिस बनने की इच्छा समाप्त हो जा रही थी, लेकिन सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से काफी खुशी है। शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि भर्ती की तैयारी के लिए सभी जरूरी बिंदुओं पर ध्यान दे रहीं हूं। पुलिस बनकर जनता की सेवा करने की इच्छा है। सरकार बेटियों के हित की बात सोच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed