फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girls Dead body recoverd in Bad conditoin

किशोरी का शव बरामद, हत्या की आशंका

Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Girls Dead body recoverd in Bad conditoin
किशोरी का क्षत-विक्षत शव बरामद, हत्या की आशंका
विज्ञापन

बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के रेहरवा अंडरपास के निकट सोमवार की सुबह क्षत-विक्षत अवस्था में 12 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लेहड़ा व फरेंदा रेल रूट पर स्थित रेहरवा अंडरपास के समीप रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की सुबह एक किशोरी का क्षत-विक्षत अवस्था मे शव देखा गया। उसकी शिनाख्त शारदा पुत्री सुमेर उम्र करीब 12 वर्ष निवासी महावनखोर थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। चर्चा है कि किशोरी का रविवार की दोपहर से ही पता नहीं चल रहा था। किशोरी के पेट सहित शरीर के कुछ हिस्से क्षत-विक्षत पाए गए जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि रेहरवा अंडरपास के निकट किशोरी का शव क्षत- विक्षत अवस्था में बरामद हुआ है। मृत किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed