{"_id":"66450afd91b9f96feb077374","slug":"girlfriend-remained-adamant-on-going-with-boyfriend-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122532-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका
Thu, 16 May 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 16 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बीते दिनों बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती को लेकर फरार हो गया था। पुलिस युवती के परिजन की तहरीर पर युवक और युवती को बरामद कर थाने लाई। युवक और युवती एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।
जानकारी के मुताबिक, बरगदवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती कुछ माह पहले निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई थी। जहां पर एक दूसरे गांव का युवक डिश बनाने पहुंचा था। उसकी युवती से जान पहचान हो गई। दोनों एक दूसरे से मोबाइल फोन से बातचीत करने लगे। दोनों करीब पांच दिन पहले योजना बनाकर फरार हो गए। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों को गांव के पास के तिराहे से बरामद कर लिया।
दोनों को बालिग देख पुलिस दोनों के परिजन को सुपुर्द कर दिया। परिजन दोनों को समझाने में जुट गए। दोनों करीब चार घंटे तक एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने दोनों को समझाकर उनके घर भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले में पुलिस ने दोनों को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद