फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl who drank pesticide dies after being assaulted

Maharajganj News: मारपीट के बाद कीटनाशक पीने वाली युवती की मौत

Tue, 23 Jan 2024 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 23 Jan 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Girl who drank pesticide dies after being assaulted
निचलौल। मारपीट के बाद कीटनाशक पीने वाली मेघौली निवासी युवती की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मेघौली गांव में 18 जनवरी को बकरी चराकर घर लौट रही युवती पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया था। इससे नाराज होकर युवती ने कीटनाशक गटक लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


मेघौली गांव निवासी रमाकांत पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भांजी और बहन बदैपुरवा गांव के बगल स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती है। 18 जनवरी शाम करीब पांच बजे भट्ठे के पास से भांजी अंकिता पासवान (20) बकरी चराकर वापस घर लौट रही थी। इसी बीच कुछ लोग मामूली बात से नाराज होकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। घटना से क्षुब्ध भांजी अंकिता ने घर आकर कीटनाशक पी ली। इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मामले में रमाकांत पासवान की तहरीर पर आरोपी जलालुद्दीन, तकीरुन निशा, जमीरुन निशा और नजीबुन निशा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया था। युवती के मौत की सूचना मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed