फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   girl student murdered

छात्रा की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव

Sun, 28 Aug 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
girl student murdered
घटना स्थल की जांच करते एसपी डॉक्टर कौस्तुभ। - फोटो : MAHARAJGANJ
छात्रा की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बारीगांव के पास शनिवार दोपहर छात्रा अंजू सिंह (17) की गला रेतकर हत्या की गई है। उसका शव धान के खेत में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक छात्रा उसके शरीर पर चाकू से हमले के गहरे निशान मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के गजरा गांव निवासी अंजू सिंह इंदरपुर स्थित एक सेंटर पर कंप्यूटर की पढ़ाई करती थी। उसके चाचा रघुवंश सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर में वह साइकिल से इंदरपुर के लिए निकली थी। बाद में उसका शव धान के खेत में मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। अंजू के गले और हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। शव मिलने के स्थान पर लगभग दो मीटर खेत में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर दो या उससे अधिक संख्या में रहे होंगे और उनसे बचाव में छात्रा ने काफी संघर्ष किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह व क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर जल्दी घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed