फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl seriously injured in Nepal bus accident dies

Maharajganj News: नेपाल बस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती ने तोड़ा दम

Sat, 23 May 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Girl seriously injured in Nepal bus accident dies
सेमरा राजा की पूजा ने भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की हारी जंग
विज्ञापन

भिटौली। थाना क्षेत्र के सेमरा राजा के श्रद्धालुओं के साथ नेपाल के प्यूठान जिले के भीगरी में हुए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती पूजा की शुक्रवार को मौत हो गई। पूजा मौर्या पुत्री रामउदय मौर्या निवासी सेमरा राजा की दिन में करीब चार बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई।
जानकारी अनुसार, करीब एक माह पूर्व 23 अप्रैल को 21 श्रद्धालुओं से भरी बस नेपाल के स्वर्गद्वारा दर्शन के लिए जा रही थी तभी प्यूठान जिले के भीगरी क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में सेमरा राजा निवासी निर्मला देवी एवं काव्या (मां-बेटी) की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

घायलों को नेपाल प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से पहले नेपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था बाद में घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लाया गया। घटना के बाद से ही पूजा मौर्या की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों की निगरानी में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पूजा का इलाज चल रहा था लेकिन पूजा भी शुक्रवार की शाम में करीब चार बजे जिंदगी की जंग हार गई। पूजा की मौत की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। अब तक इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed