{"_id":"6a70e9997b3917abaa06aa0d","slug":"girl-jumped-from-roof-condition-critical-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182601-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवती ने छत से लगाई छलांग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवती ने छत से लगाई छलांग, हालत गंभीर
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती द्वारा घर की छत से कूदने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सात दिन बाद युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी पर प्रेमी की बहन शादी न करने का दबाव बना रही है। दबाव में आकर बेटी ने ये आत्मघाती कदम उठा लिया।
भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी चौक थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से बीते दो साल से मोबाइल पर बात कर रही थी। आरोप है कि 19 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे परिवार की गैर मौजूदगी में उक्त युवक उनकी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया। बेटी को ले जाते समय उसके दादा ने देखा था। कई दिनों तक खोजबीन करने के बाद भी युवती नहीं मिली। बाद में 22 जुलाई को युवक अपनी मां के साथ युवती को उसके घर छोड़ गया और परिवार के सामने उससे शादी करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि 26 जुलाई की शाम युवक ने मोबाइल कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से अपनी बहन से उनकी बेटी से बातचीत कराई। इसी दौरान युवक की बहन ने उनकी बेटी पर युवक से शादी न करने का दबाव बनाया। इस मानसिक दबाव से आहत होकर उनकी बेटी ने 26 जुलाई को घर की छत से छलांग लगा दी इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीरावस्था में उसका इलाज चल रहा है।
इस मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक यदुवीर यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर युवक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।