{"_id":"673509dd34d48e1f1b035fc4","slug":"girl-goes-missing-while-grazing-goats-search-continues-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-135634-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बकरी चराने गई किशोरी लापता, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बकरी चराने गई किशोरी लापता, तलाश जारी
Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की मासूम उस वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई, जब वह दो अन्य बच्चों के साथ बकरी चराने गई थी। शाम को काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन के बाद श्यामदेउरवा पुलिस को सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लखिमा निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे उसकी 13 वर्षीय बेटी गांव के दो बच्चों के साथ बकरी चराने गई थी। दोपहर लगभग दा बजे अन्य दो बच्चे वापस आ गए, लेकिन मेरी बेटी वापस नहीं आई। देर शाम तक जब वह नहीं आई तो उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल करने की पुष्टि की।