{"_id":"6a29c35a54431b521b0d501e","slug":"get-the-mahav-drain-cleaned-before-the-monsoon-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-178999-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बरसात के पहले महाव नाले की करा लें सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बरसात के पहले महाव नाले की करा लें सफाई
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बुधवार को महाव नाले का निरीक्षण कर दिए निर्देश
नदी की सफाई में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
ठूठीबारी। बरसात से पहले महाव नाले व चंदन नदी की समय से साफ-सफाई करा लें। ताकि बाढ़ के समय में लोगों किसी भी तरह की परेशानी न हो। नदी की सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बुधवार की दोपहर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने नौतनवां तहसील प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी एवं सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों के साथ महाव नाले का निरीक्षण किया। महाव नाले में मौजूद सील्ट तथा झाड़ झंखाड साफ-सफाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड द्वितीय ने जिलाधिकारी को मानचित्र से अवगत कराया कि महाव नाला 24 किमी लंबा है, जिसमें 15 किमी की सफाई सिंचाई विभाग एवं 9 किमी की सफाई वन विभाग द्वारा की जाती है।
यह नाला 690 हेक्टेयर जलग्रहण क्षेत्र को प्रभावित करता है और इससे 19 ग्राम पंचायतें प्रभावित होती हैं। जिस पर डीएम ने एसडीएम नौतनवा को सफाई कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करने और सिंचाई एवं वन विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को बाढ़ से संबंधित सभी कार्य जल्द पूर्ण करने को कहा साथ ही तटबंधों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ संभावित बाढ़ के मद्देनजर कर्मचारियों की ड्यूटी सूची भी तैयार रखने को कहा।